{"_id":"613ca33d8ebc3e7f4a095cd7","slug":"mahoba-talab-sundarikaran-mahoba-news-knp651465114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक रहेलिया सागर तालाब का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक रहेलिया सागर तालाब का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। ऐतिहासिक रहेलिया सागर तालाब का कायाकल्प करने के निर्देश जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को दिए हैं। विकास खंड कबरई के ग्राम पंचायत मिरतला के रहेलिया तालाब किनारे पौधरोपण कर जिलाधिकारी ने सुंदरीकरण की शुरुआत की। कुल 225 पौधे रोपित किए गए। उन्होंने वीडीओ कामता प्रसाद वर्मा को निर्देश दिए कि रोपे गए पौधों में ट्री गार्ड लगाए जाएं। जिससे कि पेड़ सुरक्षित रहें उन्होंने डीपीआरओ संतोष कुमार को तालाब के घाटों का सुंदरीकरण कराने व पौधरोपण कराए जाने के निर्देश दिए।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सूर्य मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही सीडीओ डॉ. हरिचरण, बीडीओ व ग्राम प्रधान राजकुमारी राजपूत ने पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रभारी बीडीओ शिव गोपाल सिंह, नोडल अधिकारी सीएल साहू, पुरातत्व विभाग से पंचम सिंह रैकवार, सुदर्शन राजपूत, अंकित खरे, बृजेंद्र सिंह, मुकेश राजपूत वीर सिंह, रमेश, संदीप, खड़क सिंह, रामसिंह, राजेश कुमार राजपूत मौजूद रहे।
जिला पंचायत निधि से लगेंगी हाई मास्क लाइटें
जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि रहेलिया सागर तालाब का कायाकल्प कराया जाएगा। इसके साथ तालाब के चारो तरफ पौधे रोपित किए जाएंगे। वहीं दो हाई मास्क लाइटें जिला पंचायत की तरफ से लगाई जाएंगी।