{"_id":"617174a2faa6c5003c7b4173","slug":"mahoba-seeing-the-scheduled-caste-youth-sitting-on-the-chair-dabang-threatened-the-victim-s-family-reached-the-dm-s-doorstep","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: पिछड़ी जाति के युवक को कुर्सी पर बैठा देख दंबग ने दी धमकी, पीड़ित परिवार डीएम की चौखट पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: पिछड़ी जाति के युवक को कुर्सी पर बैठा देख दंबग ने दी धमकी, पीड़ित परिवार डीएम की चौखट पर पहुंचा
Thu, 21 Oct 2021 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:40 PM IST
सार
लोधी जाति के पीड़ित रतनलाल ने बताया कि वह अपने घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठते हैं। जिससे गांव के ही राजकुमार अवस्थी को ऐतराज है। पीड़ित की माने बीते रोज वह कुर्सी पर बैठा हुआ था तभी दबंग दरवाजे पर पहुंचा और कहा कि मेरे यहां से निकलते ही कुर्सी से उठ जाया करो।
विज्ञापन
पीड़ित युवक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महोबा में पिछड़ी जाति के एक युवक को दंबगों ने कुर्सी पर बैठा देखकर धमकी दी तो पीड़ित युवक न्याय की गुहार लगाते हुए डीएम की चौखट कर पहुंच गया। कभी अनुसूचति जाति के दूल्हे को घोड़ी पर बैठने की पाबंदी तो कभी अनुसूचति जाति के ग्राम प्रधान को हाथ से पकड़ कर कुर्सी से नीचे उतार दिया जाता है।
बुंदेलखंड के महोबा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बरात पहाड़ी इलाके का है। यहां रहने वाला एक परिवार जिलाधिकारी की चौखट पर अपने साथ हो रहे भेदभाव की शिकायत करने पहुंचा।

जिलाधिकारी के पास पहुंचकर लोधी जाति के पीड़ित रतनलाल ने बताया कि वह अपने घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठते हैं। जिससे गांव के ही राजकुमार अवस्थी को ऐतराज है। पीड़ित की माने बीते रोज वह कुर्सी पर बैठा हुआ था तभी दबंग दरवाजे पर पहुंचा और कहा कि मेरे यहां से निकलते ही कुर्सी से उठ जाया करो, या कुर्सी लेकर अंदर चले जाया करो।
दबंग के धमकाए जाने के बाद स्नातक तक पढ़े पीड़ित के पुत्र रक्षपाल व हरनाम ने इसका विरोध किया तो दबंग लड़ने पर आमादा हो गया और धमकाते हुए बोला कि तुम अन्य जाति से बड़े नहीं हो। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित रतनलाल के पुत्र रक्षपाल का कहना है कि हम पढ़े लिखे हैं हमने संविधान पढ़ा है और हम शान से जीना चाहते हैं लेकिन आज भी सामंतवादी सोच के लोग हमें नीचा मानते हैं।
हमें छोटी जाति का समझकर हमारे साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है। पीड़ित ने कहा कि हमें डर है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। परिवार भी डरा हुआ है। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए मांग की है कि या तो उन्हें जेल में बंद कर दिया जाए या आरोपी पर कार्रवाई की जाए। मामले में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।