फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba residents will enjoy water sports, will see their city from a height of 400 meters

Mahoba News: वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठाएंगे महोबावासी, 400 मीटर ऊंचाई से देखेंगे अपना शहर

Tue, 06 Feb 2024 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Mahoba residents will enjoy water sports, will see their city from a height of 400 meters

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



महोबा। पर्यटन विभाग के तत्वावधान में गौरव महोत्सव का आयोजन शहर में नौ और 10 फरवरी होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। आयोजन के दौरान शहरवासी वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठा सकेंगे जबकि हाॅट बैलून के माध्यम से 400 मीटर ऊंचाई से अपना शहर देख सकेंगे।

वीर आल्हा-ऊदल की नगरी में पहली बार बुंदेलखंड गौरव महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। पर्यटन अधिकारी चित्रगुप्त ने बताया कि इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही वाटर स्पोर्ट्स, हाॅट बैलून, योगा, हैरीटेज वाॅक जैसी गतिविधियां होंगी। वाटर स्पोर्ट्स और योगा कीरत सागर में होगा। रहेलिया स्थित सूर्य मंदिर में हैरीटेज वाॅक का आयोजन किया जाएगा। शहर के मोदी ग्राउंड में हाट बैलून की व्यवस्था रहेगी। मुख्यालय के डाक बंगला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन




इस दौरान स्वरिज्म बैंड व अल्तमश म्यूजिकल बैंड के कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर बुंदेली लोक विधाओं की भी प्रस्तुतियां होंगी। नवल किशोर और उनकी टीम बधाई लोक नृत्य की प्रस्तुति देगी जबकि मनीष यादव, कामना बिष्ट लखनऊ लोक नृत्य, रामतीरथ पांडेय रायबरेली आल्हा गायन, मोहिनी ललितपुर राई नृत्य व रूपेश मिश्रा गायन की प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed