फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,pratiyogita,eduaction

वाद-विवाद में अफसाना, सुषमा व पूजा ने मारी बाजी

Mon, 27 Sep 2021 06:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
mahoba,pratiyogita,eduaction
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें अफसाना ने बाजी मारी जबकि सुषमा को दूसरा व पूजा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

महाविद्यालय सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने भारतीय समाज में प्राचीन काल ,मध्यकाल व वर्तमान काल में महिलाओं की स्थिति पर पक्ष-विपक्ष में विचार रखे। प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि छात्राओं को दूसरों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। तभी मिशन शक्ति की सार्थकता होगी। एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडे ने कहा कि नारी के प्रति पुरुषों को सोच बदलकर उन्हें सम्मान देना होगा।
विज्ञापन

संचालक डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि नारी ब्रह्म स्वरूपा है, श्रद्धा है, आदि शक्ति है, सद्गुणों की खान है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. एसएस राजपूत, डॉ बृजेश कुमार सिंह, डॉ. अनवर आलम रहे। इस मौके पर डॉ. डीके खरे, डॉ. केसी वर्मा, सोवित गुप्ता, महेंद्र सिंह, हेमलता, मधुबाला सरोजनी के अलावा तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वोटर बनाने के लिए आयोजित हुआ शिविर
महोबा। वीरभूमि महाविद्यालय में सोमवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत नए वोटर बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं ने हिस्सा लिया। नए मतदाता बनाने के लिए फार्म-6 भरवाए गए। सूची में नाम शामिल कराने के लिए भीड़ जुटी रही। इस दौरान कोरोना टीकाकरण शिविर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed