{"_id":"62d0564a1d25654403564bc3","slug":"mahoba-people-took-to-the-streets-to-protest-against-the-undeclared-power-cut-protest-mahoba-news-knp707558768","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, प्रदर्शन
विज्ञापन
शहर के आल्हा चौक में जाम लगाकर नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। बिजली की अंधाधुंध कटौती से शहर के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। बुधवार की रात करीब 10 बजे लोगों ने आल्हा चौक पर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीओ और पुलिस ने व्यवस्था में जल्द सुधार का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
शहर के गांधीनगर में तीन दिन पहले ट्रक की टक्कर से बिजली की तार टूट गया था, जिससे पूरी रात आपूर्ति ठप रही। इसके बाद से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तीन दिन से 24 घंटे में महज 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। बुधवार को दिन में पांच बजे बिजली चली गई। देर रात तक बिजली न आने से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
रात करीब 10 शहर के व्यस्ततम मार्ग आल्हा चौक पर बाइकों को आड़ा-तिरछा खड़ाकर लोगों ने जाम लगा दिया। जाम करीब साढ़े 11 बजे तक चलता रहा। लोगों ने नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। रामप्रताप, मयंक तिवारी, पुष्पेंद्र, विनय, तौफीक आदि ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
पूरी रात बिजली न आने से लोग रतजगा करने के लिए मजबूर हैं। यही हाल पठा फीडर का है। यहां तीन दिन से 24 घंटे में महज 12 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। जाम लगाने की सूचना पर पहुंचे एसडीओ अनूप कुमार ने लोगों को ट्रक की टक्कर से तार टूटने की जानकारी दी।
बताया कि आपूर्ति नियमित कराई जाएगी। इसी तरह पठा फीडर के लिए निकली हाईटेंशन लाइन के पोल बदलने के चलते दिन में आपूर्ति बंद रखी जा रही है। एक-दो दिन में समस्या हल हो जाएगी। इसके बाद लोगों ने जाम खोला और आवागमन बहाल हो सका।