{"_id":"687fe48d272ca704690826fa","slug":"mahoba-now-tourists-can-stay-in-their-homes-near-tourist-places-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-116393-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : पर्यटन स्थलोंं के आसपास अब अपने घर में भी ठहरा सकेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : पर्यटन स्थलोंं के आसपास अब अपने घर में भी ठहरा सकेंगे पर्यटक
Wed, 23 Jul 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
महोबा। धार्मिक और पर्यटन स्थलों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब इन स्थानों पर आने वाले पर्यटकों को लोग अपने घरों में ठहरा सकेंगे। होम स्टे के रूप में पंजीयन के बाद लोग अपने घर में ही होटल जैसी सुविधाएं दे पाएंगे। ये होम स्टे स्थापित करने में सरकार की ओर से भी मदद मिलेगी।
जिला पर्यटन अधिकारी चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे नीति के तहत अब जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के आसपास रहने वाला कोई भी व्यक्ति अपने घर में होम स्टे खोल सकता है। वह अपने एक से छह कमरों तक के मकान को होम स्टे इकाई के रूप में पंजीकृत करा सकता है।
इसके तहत अधिकतम 12 बेड की अनुमति होगी। कोई भी पर्यटक लगातार सात दिन तक यहां पर ठहरकर होटल की तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे इकाइयों के लिए 500 से 750 रुपये और शहरी क्षेत्र में दो से तीन हजार रुपये तक आवेदन शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
अनुदान तय नहीं लेकिन रियायतें मिलेंगी
महोबा। होम स्टे खोलने पर सोलर प्लांट लगाने में सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर इन होम स्टे का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इससे पर्यटक इन होम स्टे तक आसानी से पहुंच सकेंगे। पहले चरण में प्रदेश के 229 स्थानों को चिह्नित किया गया है। चित्रकूट मंडल में 24 स्थान चुने गए हैं।