{"_id":"6249db31f95a0228126e7516","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp689141479","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकली जनजागरण स्कूटी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकली जनजागरण स्कूटी रैली
विज्ञापन
शहर में जनजागरण स्कूटी रैली निकालतीं युवतियां।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। रामनवमी उत्सव समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए रविवार को शहर में जनजागरण स्कूूटी रैली निकाली गई।
जनजागरण स्कूूटी रैली तहसील स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। जो मुख्य बाजार, ऊदल चौक, आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए तहसील चौराहा में हुई। स्कूटी रैली में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं नारंगी व पगड़ी पहने चलतीं रहीं। डीजे व ढोल नगाड़ों की धुन पर युवा थिरकते रहे।
रैली के दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। समिति के संयोजक नीरज रावत ने बताया कि दस अप्रैल को रामनवमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। नवीन गल्ला मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी। स्कूटी रैली में निधि रावत, प्रियांशी आर्या, श्रद्घा रावत, वंदना शुक्ला, छाया तिवारी, प्रज्ञा द्विवेदी, शिखा गुप्ता, विनीता गोयल समेत बड़ी संख्या में युवतियां शामिल रहीं।