फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

प्रश्न पत्र आउट हुआ तो होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 22 Mar 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
नकल विहीन परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट में बैठक करते जिलाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि प्रश्नपत्र आउट हुआ तो संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए किसी तरह की लापरवाही न होने दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रश्नपत्र लाने, उन्हें पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, रखवाने व सभी परीक्षा केंद्रों में वितरित कराने का दायित्व डीआईओएस का होगा। नकल विहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की है। यदि जनपद में कहीं पर भी प्रश्न पत्र आउट हुआ तो आवश्यक सेवा बाधित करने के आरोप में सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रश्नपत्रों को डबल लॉक वाले स्टील, लोहे की अलमारी में सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने पर डबल लॉक की अलमारी के लिए नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में परीक्षा केंद्रों पर रखवाया जाए। डबल लॉक वाली अलमारी में पेपर सील बंद किया जाए। डबल लॉक के एक लॉक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरे लॉक की चाबी बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। डबल लॉक को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही केन्द्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के पास उपलब्ध चाबियों से खोला जाए। बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के पास उपलब्ध चाभी की एक डुप्लीकेट चाभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षर, नाम एवं मुहर के साथ सील करके विद्यालय में केन्द्र व्यवस्थापक के पास सुरक्षित रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार उपस्थित रहे।
हमीरपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से टीम जनपद के सभी 41 केंद्रों की एक जगह बैठकर निगरानी करेंगी। वहीं पांच सचल दल टीमों का गठन किया गया है।
गुरुवार 24 मार्च से जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसमें हाईस्कूल के 14615 व इंटर के 13926 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। इसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में कराई जानी हैं। प्रथम पाली में सुुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक व दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक परीक्षा कराई जाएंगी। 24 मार्च से मंगलवार 12 अप्रैल तक चलेंगी। मौदहा संवाद के मुताबिक विद्यादेवी पालीवाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामप्रकाश पथिक ने बताया कि 13 कक्षाओं में परीक्षा होनी है। 37 अध्यापकों की आवश्यकता हैं, लेकिन अभी तक आठ ही अध्यापक ऑनलाइन सूची में आए। रहमानियां की प्रधानाचार्या रजिया सुल्तान ने बताया कि 20 परीक्षा कक्ष में 41 शिक्षकों की आवश्यकता है। 22 महिला कक्ष निरीक्षकों और 25 पुरुष शिक्षकों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed