{"_id":"623a0b37921bf1149612a013","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6869159173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के लिए निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के लिए निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
फोटो- 22 एमएएचपी 11 परिचय- बौरा में जागरुकता रैली निकालते बच्चे।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। विश्व जल दिवस पर देहाती ग्रामोत्थान विकास समिति ने जैतपुर के ग्राम पंचायत बोरा व मुढारी में अटल भूजल योजना के अंतर्गत गोष्ठी हुई। इसमें जल बचाने के उपाय व जल का महत्व बताया। ग्राम बोरा में बच्चों ने जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
अटल भूजल योजना के अंतर्गत स्वयं सेवी संगठन ने सरकारी अध्यापक, ग्राम पंचायत प्रतिनधि, महिलाओं, आशा कार्यकर्ताओं के साथ भूजल बचाने के संबंध में बोरा व मुढारी में गोष्ठी हुई। मुढारी के अनुसूचित बस्ती प्राथमिक स्कूल, रावतपुरा खुर्द के जूनियर हाई स्कूल, ग्राम पंचायत ठठेवरा के अंतर्गत करारा डांग सहित कई ग्राम पंचायतों में भूजल बचाओ योजना पर गोष्ठी हुई। बोरा गांव की गोष्ठी में मुहम्मद सलीम मुख्य अध्यापक ने कहा कि भूजल संरक्षण जरूरी है। हम सभी को मिलकर जल का महत्व समझना चाहिए।
मुढारी प्रधान पूरनलाल लाल रैकवार ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए हम सभी को एक साथ मिलकर जल संरक्षण के उपाय करना चाहिए। विजय कुमार पांडेय ने कहा कि बिना जल के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।