फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

घर में घुसकर युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म

Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली युवती से युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच व डॉक्टरी परीक्षण के बाद धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती अपनी दीदी व जीजा के घर में रहती है। शनिवार को दीदी-जीजा मुख्यालय में मेहनत-मजदूरी करने गए थे जबकि युवती घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही युवक मौका पाकर घर में घुस गया और कनपटी में तमंचा लगाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी किसी से कुछ बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की बात कहते हुए चला गया। शाम को परिजनों के घर लौटने पर युवती ने पूरी घटना बताई। तब पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंच तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजय रैक्वार के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी व धमकी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed