फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 11 Mar 2022 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के बिलखी गांव के समीप डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो तमंचा, लाठी-डंडे व मोबाइल बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई शिवस्वरूप सिंह पुलिस टीम के साथ गुरुवार की रात पेट्रोलिंग पर थे। बिलखी गांव जाते समय कबूतरा डेरा के समीप कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने घेराबंदी करके पांच आरोपियों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने अपने नाम राधे यादव निवासी लक्ष्मनपुरा छतरपुर, दीपक यादव निवासी नौगांव, संतोष कुमार निवासी पुरा, अजय अहिरवार व बबलू अहिरवार निवासी लहरपुरवा छतरपुर बताया। सभी आरोपियों के खिलाफ डकैती की योजना बनाने व ऑर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed