फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

दुकान व मकान से नकदी समेत लाखों की चोरी

Sun, 06 Mar 2022 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव में चोरों ने शनिवार की रात एक दुकान व मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। घटना के समय परिजन गहरी नींद में सोते रहे। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काली पहाड़ी गांव निवासी बलवान यादव गांव में किरान दुकान किए हैं। शनिवार की देर शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। तभी चोरों ने ताला तोड़कर 30 हजार की नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर पड़ोसी फूलचंद्र अनुरागी के घर दीवार फांदकर प्रवेश हुए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर समेत करीब एक लाख कीमत के माल उड़ा दिया। सुबह जब परिजन जागे तो ताले टूटे व सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल यूपी 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थलों का मुआयना करते हुए जांच की। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि सूचना मिली है। घटनाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed