{"_id":"62152528209f890df9396ca3","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp682037014","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, दूल्हे के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, दूल्हे के भाई की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल से रेफर के बाद घायलों को एंबुलेंस से झांसी ले जाते परिजन।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शादी के बाद वर-वधू को मंदिरों की पूजा कराकर लौट रही कार कानपुर-सागर हाईवे पर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार दूल्हे के भाई की मौत हो गई। जबकि दूल्हा-दुल्हन समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के भदेसर गांव निवासी जवाहर यादव के पुत्र धीरज यादव का विवाह बीती 18 फरवरी को जनपद हमीरपुर के सरीला निवासी दीपा के साथ हुआ था। शादी के बाद परिवार के लोग दूल्हा-दुल्हन को हथा (प्राचीन मंदिरों में हल्दी के हाथ लगाने की रस्म) लगवाने के लिए सोमवार को कार से चित्रकूट गए थे। देर रात घर लौटते वक्त हाईवे पर अलीपुरा गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर कार सवारों को निकालना शुरू किया।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सात लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पहुंचाया। जहां दूल्हे के भाई नीरज यादव (24) की मौत हो गई। नीरज फौज में नौकरी करता था। हादसे में दूल्हा धीरज (28), दुल्हन दीपा (26), दूल्हे की बहन संध्या (20) व शिवानी (18), दूल्हे का भांजा अंश उर्फ लक्ष्य (06) और कार चालक संजय (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। दुल्हन दीपा के सिर पर गंभीर चोट आने के चलते उसकी हालत गंभीर है। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।