{"_id":"6215231c6850b104e9231a3f","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp68203491","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह से लापता किशोर का कुएं में मिला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई माह से लापता किशोर का कुएं में मिला कंकाल
विज्ञापन
मृतक नीरज की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। करीब ढाई माह से लापता कक्षा आठ के छात्र का कंकाल गांव के बाहर स्थित खेत के कुएं में मिला। परिजनों ने जूते व कपड़ों से छात्र की शिनाख्त की। इसके बाद घरवालों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर छात्र की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र के मकरबई गांव निवासी मजदूर प्रताप अहिरवार अपने दो पुत्र नीरज (14) व गोलू (06) और पुत्री आकांक्षा (10) को पढ़ाने के लिए पांच साल पहले कस्बा कबरई में किराए का मकान लेकर रह रहा था। प्रताप का बड़ा पुत्र नीरज कस्बा कबरई के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र था। प्रताप ने बताया कि बीती चार दिसंबर को वह परिवार समेत मेला देखने के लिए अपने गांव मकरबई आ गया था। आठ दिसंबर की दोपहर से ही नीरज घर के बाहर से लापता हो गया था।
मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गांव की फूला लकड़ी लेने के लिए जंगल की तरफ गई थी। तभी रास्ते में खेत में बने कुएं में एक कंकाल पड़ा दिखा। जिसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने कंकाल को कुएं से बाहर निकालकर शिनाख्त के प्रयास किए। ढाई माह पहले लापता किशोर के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने कपड़ों व जूते से मृतक की शिनाख्त लापता नीरज के रूप में की। मृतक के बाबा प्यारेलाल का आरोप है कि नाती के लापता होने पर तीन युवकों पर आशंका जताकर थाने में तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ भी दिया था। परिजनों ने कंकाल मिलने के बाद उन्हीं तीनों युवकों पर फिर से हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष कबरई विनोद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।