{"_id":"620a98ea4cda1218b528744b","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp680645168","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह बाद फिर से गुलजार हुए परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह बाद फिर से गुलजार हुए परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन
कन्या प्राथमिक विद्यालय जैतपुर में बच्चों के हाथ सैनिटाइज कराती शिक्षिका।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा /बेलाताल। डेढ़ माह बाद सोमवार को खुले परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की चहल-पहल दिखी। कक्षा एक से आठ तक के बच्चे बस्ते लेकर कक्षाओं में पहुंचे तो उनके चेहरों पर खुशी नजर आ रही थी। शिक्षकों ने पूर्व की भांति उन्हें पढ़ाया। कक्षाएं फिर भी बच्चों की जुबान से निकले पहाड़ों से गूंज उठी।
विद्यालयों में कोविड गाइड लाइन का भी पालन किया गया। बच्चों को कक्षा में प्रवेश से पूर्व सैनिटाइज भी कराया गया।
कोविड व ठंड को देखते हुए बंद चल रहे विद्यालय सोमवार से खुले तो अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजा। बेलाताल संवाद के अनुसार सोमवार को जैतपुर के कन्या प्राथमिक विद्यालय , कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय , इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय केंद्र सहित विभिन्न विद्यालयों की कक्षाओं में साफ सफाई व सैनिटाइजेशन का काम किया गया।
करीब डेढ़ माह बाद स्कूल पहुंचने पर बच्चों में भी उत्साह नजर आ रहा था। बच्चों ने मास्क लगा रखा था और उन्हें प्रवेश से पूर्व सैनिटाइज भी कराया गया। बच्चों ने पढ़ाई की और अपने साथियों के हाल चाल भी लिए। बीएसए सूर्यभान ने बताया कि कोविड गाइड लाइन के साथ विद्यालय खुल गए हैं। सभी विद्यालयों को नियमों के पालन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।