{"_id":"62055e210c9f4820b66babcc","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp679953112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे में बेकाबू आटो पलटा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे में बेकाबू आटो पलटा, युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक मुकेश साहू की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर गुगौरा चौकी के समीप बेकाबू ऑटो सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में सवार युवक ऑटो से दब गया। युवक को बाहर निकालने की बजाय चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए।
मध्यप्रदेश के जनपद शिवपुरी के मुंगावली निवासी मुकेश साहू (44) लोडर वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार को वह लोडर लेकर पत्थरमंडी कबरई आया था। रात के समय मुकेश किसी कार्य से ऑटो में सवार होकर महोबा आ रहा था। तभी गुगौरा चौकी के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे मुकेश ऑटो से दब गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो में दबे घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे पिता मायाराम साहू व भाई विनोद ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जनपद रीवा के पतेरी गांव निवासी संजीत भट्ट (32) बुधवार की रात बाइक से अपनी पत्नी ललिता (30) के साथ महोबा आ रहा था। रास्ते में कानपुर-सागर हाईवे पर एकाएक आए मवेशी को बचाने के चक्कर में दंपती घायल हो गए। इसी तरह मटौंध निवासी नानापाल (33), पठारी कदीम निवासी रोहिणी (18), डिगरिया निवासी सुभाष (17) व कैथोरा अजनर निवासी गयाप्रसाद (27) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गयाप्रसाद व नानापाल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।