फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

बेटियों के दम पर महोबा का सीना 56 इंची

Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। बुंदेलखंड का महोबा जनपद प्रदेश भर में कन्या जन्म दर में सबसे आगे निकल गया है। सीमित संसाधनों के बावजूद जागरूकता के चलते जिले में बालिकाओं की जन्म दर प्रदेश की औसत जन्म दर से भी ज्यादा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) की 2019-21 की जारी रिपोर्ट के मुताबिक यहां बेटियों की औसत जन्म दर प्रति 1000 बालकों के सापेक्ष 1056 है। 2015-16 में हुए सर्वेक्षण में यह औसत 959 था। इसी प्रकार प्रदेश में 1000 बालकों पर बालिकाओं की औसत जन्म दर 1017 पहुंच गई है, पूर्व के सर्वे में यह 995 थी। देश में कन्या जन्म दर का औसत 991 से बढ़कर 1020 हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुधाकर पांडेय का कहना है कि कन्या जन्म दर बढ़ाने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। अब इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आने लगे हैं। जनपद में बालकों की तुलना में बालिका जन्म दर ज्यादा है। एनएफएचएस-4 के आंकड़ों में 1000 बालकों पर 959 बालिकाएं जन्म ले रही थीं। बालकों की तुलना में बालिकाओं के जन्म का प्रतिशत कम रहता था, जबकि अब कन्या जन्म दर बालकों से भी आगे निकल गई है।
विज्ञापन

सीएमओ का कहना है कि लोगों में जनसंख्या स्थिरीकरण और परिवार नियोजन को लेकर जागरुकता आई है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम भी सराहनीय हैं। ‘बेटी है या बेटा’ की जानकारी देने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भी सख्ती की गई है। अवैध रूप से गर्भपात कराने वाले स्थानों पर भी प्रशासन ने शिकंजा कसा है। हर सेंटर पर मरीज का फार्म भरवाया जाता है, जिसमें सभी जरूरी जानकारी रहती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनकी जांच और इनसे नियमित रिपोर्ट ली जाती है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। इसलिए बालक और बालिकाओं के लिंग अनुपात के बीच का अंतर घटा है। बालिकाओं के जन्म में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर और औरैया भी आगे
कन्या जन्म दर के मामले में फतेहपुर और औरैया की भी स्थिति बेहतर है। फतेहपुर में 1000 बालकों पर बालिकाओं की औसत जन्म दर 1035 और औरैया में 1021 है।
एनएफएचएस-5 की जारी रिपोर्ट में आसपास के जिलों की स्थिति
जिले का नाम- लिंगानुपात (प्रति हजार बालक पर बालिकाएं)
बांदा - 956 (पूर्व 908)
हमीरपुर - 1003 (पूर्व 945)
जालौन- 937 (पूर्व 928)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed