{"_id":"61f809a5ef75d9484f7943a3","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6781314163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, कांग्रेस व निर्दलीय समेत 13 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, कांग्रेस व निर्दलीय समेत 13 ने किया नामांकन
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने जाते सपा प्रत्याशी मनोज तिवारी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विधानसभा चुनाव के नामांकन के सातवें दिन सोमवार को सपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों समेत 12 दावेदारों ने नामांकनपत्र दाखिल किए।
महोबा विधान सभा सीट से सपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया। इसी तरह बहुजन मुक्ति मोर्चा के एहसान सौदागर, निर्दलीय महेश, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी कमलेश कुमार, निर्दलीय देवराज, जन अधिकार पार्टी के कुलदीप कुशवाहा, चरखारी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्दोष दीक्षित अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। वहीं जन अधिकारी पार्टी की महिला प्रत्याशी संतोष सिंह व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रेम नरायण राजपूत ने नामांकन किया। निर्दलीय भुवनेंद्र के प्रपत्र पूरे न होने पर पर्चा दाखिल नहीं हो सका। इस दौरान बैरिकेडिंग के आगे सिर्फ प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
दोबारा दाखिल किया पर्चा
महोबा व चरखारी संवाद के अनुसार सोमवार को सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दूसरा नामांकन सेट भरा। जिसमें चरखारी सीट से बसपा प्रत्याशी विनोद राजपूत ने दूसरा सेट भरा, इसी तरह महोबा विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी और बसपा प्रत्याशी संजय साहू और कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह ने भी दूसरा सेट दाखिल किया। चरखारी विधान सभा के लिए नेहा चंसौरिया ने निर्दलीय एक सेट, राखी राजपूत ने दो सेट, हर नारायण निर्दलीय ने पर्चा खरीदा है।

दोबारा नामांकन सेट दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह।- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन