{"_id":"61ed944407e6cf1f4324afa4","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp676912599","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, आठ घायल
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटा पड़ा ऑटो।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। मुख्यालय से सवारियां भरकर कस्बा कबरई जा रहा एक तेज रफ्तार ऑटो कानपुर-सागर हाईवे पर अलीपुरा विद्युत पावरहाउस के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पीआरवी जवानों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं।
जनपद हमीरपुर के रीवन गांव निवासी मनोज कुमार (28), रैवारा निवासी नरेंद्र (21), बरा निवासी राकेश (17) व सरमन (31) समेत आठ लोग रविवार को रोडवेज बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर अपने-अपने कार्य से कस्बा कबरई जा रहे थे। तभी अलीपुरा गांव के समीप चालक संतुलन खो बैठा जिससे ऑटो पलट गया। दुर्घटना में मनोज, नरेंद्र, राकेश व सरमन को गंभीर चोटें आने पर पीआरवी जवानों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जबकि चालक व तीन अन्य सवारी को मामूली चोटें आईं।
वहीं, जनपद छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी अमर सिंह (17) शनिवार की देर रात बाइक से महोबा अपनी रिश्तेदारी में आ रहा था। एकाएक आए अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। इसी तरह बरातपहाड़ी निवासी मुन्ना (48), कालीपहाड़ी निवासी धंती (55) व सूपा निवासी ईरम (05) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।