फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

कबड्डी प्रतियोगिता में सिरमौर, स्वासा व गोरखा की टीमें जीतीं

Fri, 14 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
कुलपहाड़ (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के सिरमौर गांव में हर साल की तरह इस वर्ष भी मेला का आयोजन किया गया। मेले में पहले दिन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आसपास गांवों की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन गौरव शंकु बाजपेई ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहली कबड्डी सिरमौर व रावतपुरा के बीच हुई। सिरमौर ने आठ अंक हासिल कर रावतपुरा को शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला लोहारी व स्वासा के बीच हुआ। स्वासा ने पांच अंकों से लोहारी को परास्त किया। सिरमौर व स्वासा के बीच हुए तीसरे मुकाबले में स्वासा की टीम ने पांच अंकों से सिरमौर को हराया।
विज्ञापन

चौथा मुकाबला गोरखा व पंचखुरा के बीच हुआ। गोरखा ने चार अंकों से पंचखुरा की टीम को हरा दिया। मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका बृजेंद्र द्विवेदी व भरत त्रिपाठी ने निभाई। इस मौके पर भगवानदास पाल, चंद्रप्रकाश राजपूत, रणधीर राजपूत आदि मौजूद रहे। खेल कमेटी के सदस्य त्रिभुवन नारायण यादव ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। अंतिम दिन विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed