{"_id":"61e1be7f091c9b7f3c2f8fb2","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp675349648","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में सिरमौर, स्वासा व गोरखा की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में सिरमौर, स्वासा व गोरखा की टीमें जीतीं
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के सिरमौर गांव में हर साल की तरह इस वर्ष भी मेला का आयोजन किया गया। मेले में पहले दिन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आसपास गांवों की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन गौरव शंकु बाजपेई ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहली कबड्डी सिरमौर व रावतपुरा के बीच हुई। सिरमौर ने आठ अंक हासिल कर रावतपुरा को शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला लोहारी व स्वासा के बीच हुआ। स्वासा ने पांच अंकों से लोहारी को परास्त किया। सिरमौर व स्वासा के बीच हुए तीसरे मुकाबले में स्वासा की टीम ने पांच अंकों से सिरमौर को हराया।
चौथा मुकाबला गोरखा व पंचखुरा के बीच हुआ। गोरखा ने चार अंकों से पंचखुरा की टीम को हरा दिया। मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका बृजेंद्र द्विवेदी व भरत त्रिपाठी ने निभाई। इस मौके पर भगवानदास पाल, चंद्रप्रकाश राजपूत, रणधीर राजपूत आदि मौजूद रहे। खेल कमेटी के सदस्य त्रिभुवन नारायण यादव ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। अंतिम दिन विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।