{"_id":"61e1baf3290c826eca7801cd","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6753407177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूम हीटर चलाकर सोए सिपाही की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूम हीटर चलाकर सोए सिपाही की दम घुटने से मौत
विज्ञापन
मृतक सिपाही अशोक कुमार दुबे की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। ठंड से राहत के लिए कमरे में हीटर जलाकर सोना सिपाही की मौत का सबब बन गया। पनवाड़ी थाने में चालक के पद पर तैनात सिपाही अशोक कुमार की की दम घुटने से मौत हो गई। उनका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव निवासी अशोक कुमार दुबे (57) की नियुक्ति यूपी पुलिस में 1982 में हुई थी। वह पनवाड़ी थाने में जून 2017 से तैनात थे। गुरुवार रात ड्यूटी से आने के बाद अशोक कुमार अपने कमरे में सोने चले गए। ठंड के चलते उन्होंने रूम हीटर चालू कर लिया। सुबह दस बजे तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर अन्य स्टाफ ने आवाज लगाई। कोई आहट न मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा। बिस्तर पर अशोक अचेत अवस्था में पड़े मिले। साथी पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन उन्हें सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीओ उमेशचंद्र ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी दी। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. आलोक ने बताया कि अशोक कुमार की मौत दम घुटने से हुई है। कमरा बंद होने और रूम हीटर चलने से ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री हैं।