फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

एक पक्ष में मतदान का दबाव बनाने वालों की तत्काल दें सूचना- एसपी

Thu, 13 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
सुगिरा गांव में चौपाल में ग्रामीणों से संवाद करतीं एसपी। - फोटो : MAHOBA
महोबा/कुलपहाड़। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कुलपहाड़ तहसील के सबसे बड़े गांव सुगिरा में एसपी सुधा सिंह ने एसडीएम स्वेता पांडेय व सीओ उमेशचंद्र के साथ चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों से फीडबैक लिया। कहा कि मतदान के दौरान किसी के बहकावे में न आए। यदि कोई एक पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाए तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुगिरा गांव में बैठक के दौरान एसपी ने ग्रामीणों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। उन्होंने गांव के राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भाईचारा बनाए रखने की बात कही। सीओ ने कहा कि गांव में जो भी अपराधी किस्म के लोग हैं, उनकी सूची पुलिस प्रशासन तैयार कर रहा है। ऐसे लोगों को पाबंद किया जाए। एसडीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। हालांकि, जानकारी के अभाव में बेहद कम लोग बैठक में नजर आए।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी ने संवेदनशील गांव मंगरौलकलां में मतदान स्थल बैठक की। जिसमें हिस्ट्रीशीटरों व चिह्ति अराजकतत्वों से वार्ताकर चेेतावनी दी गई। एसपी ने कहा कि यदि वे गलत कार्यों में लिप्त हैं तो उन्हें छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने चौकी बेलाताल क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर भयमुक्त होकर मतदान की अपील की। उन्होंने पुलिस फोर्स के ठहरने के लिए चिह्नित किए गए सिद्धगोपाल रिछारिया इंटर कॉलेज व पूरन सिंह महाविद्यालय की व्यवस्थाएं देखकर खामियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कोतवाली कुलपहाड़ के निरीक्षण में एसपी ने अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed