फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

महोबा सीट से सागर सिंह कांग्रेस उम्मीदवार

Thu, 13 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आल्हा ऊदल की मूर्ति भेंट करते चौधरी सागर सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : MAHOBA
महोबा। कांग्रेस ने गुरुवार को महोबा विधानसभा से चौधरी सागर सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने युवा चेहरे पर दांव लगाकर जीत की दावेदारी पेश की है। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह के बेटे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि महोबा विधान सभा में 1989 में कांग्रेस के बाबूलाल तिवारी ने आखिरी बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 32 साल से कांग्रेस इस सीट पर सूखा झेल रही है। कांग्रेस ने इस बार युवा चेहरे पूर्व एमएलसी चौधरी सागर सिंह के बेटे पर दांव लगाया है। सागर सिंह पिछले दो साल से समाज सेवा के कार्यों में अधिक सक्रिय रहे हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं। इसके साथ उनका क्रशर का व्यवसाय है जिसे वह देख रहे हैं। उनकी टीम सोशल मीडिया पर सक्रिय है जो तेजी के साथ प्रचार-प्रसार में जुटी है। वह खुद भी लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीट पर सबसे अधिक कब्जा रहा कांग्रेस का
1952 में अस्तित्व में आई सीट पर सबसे अधिक बार कांग्रेस के पास ही रही है। 1952 में पहली बार कांग्रेस के मन्नलील गुरुदेव इस सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 1957 में बाबू बृजगोपाल, 1974 में चंद्र नरायण जीते। इसके बाद 1980 में बाबूलाल तिवारी ने निर्दलीय और 1985 व 1989 में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed