{"_id":"61e068d06874a079c01d3bca","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp675172526","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर करें प्रभावी कार्रवाई- आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर करें प्रभावी कार्रवाई- आईजी
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते आईजी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के आईजी एसके भगत ने विधानसभा चुुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों से सीधा संवाद किया। कहा कि चुुनाव को लेकर टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों व दस वर्ष में चिह्नित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। टॉप-10 अपराधियों की सूची अपडेट कर नए अपराधियों को सूची में शामिल किया जाए। विधानसभा चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले अराजकतत्वों को पहले से चिह्नित किया जाए।
पुलिस लाइन सभागार में चुनाव तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में आईजी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष शस्त्रों को जमा कराकर सही तरीके से सुरक्षित रखने की व्यवस्था करें। पुलिस बल के ठहरने के लिए विद्यालयों में उचित प्रबंध किए जाएं। चुुनाव के दौरान जहां पर पुलिस बल रुके। वहां डॉक्टरों के भी रहने की व्यवस्था कराई जाए। कलस्टर मोबाइलों को कम से कम रिस्पांस टाइम पर लगाया जाए। उन्होंने यूपी-एमपी की सीमा के बॉर्डर पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।
आईजी ने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पहुंचे और कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिस के सभी कार्यालयों में बेहतर साफ-सफाई रखने, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी सुधा सिंह, अपर एसपी आरके गौतम, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, प्रभारी चुनाव सेल उमापति मिश्रा के अलावा सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।