{"_id":"61d885af13733a23d21d704d","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6741310110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पार्ट्स की दुकान से दो लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पार्ट्स की दुकान से दो लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कस्बा के रायनपुर में गुरुवार रात चोरों ने एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के ताले तोड़कर गोलक में रखे दो लाख रुपये चुरा लिए। आहट होने पर दुकान के पीछे मकान में सो रही दुकानदार की मां ने शोर मचाया तो चोर भाग निकले। कस्बे में पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगातार होने के बाद भी चोरी की घटनाएं होने से व्यापारियों में नाराजगी है।
रायनपुर निवासी प्रखर गुप्ता मकान के बाहर के हिस्से में ऑटो पार्ट्स की दुकान किए हैं। अंदर के हिस्से में परिवार रहता है। गुरुवार शाम बारिश होने के चलते दुकान जल्दी बंद हो गई थी। रात करीब 11 बजे दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। गोलक में रखे दो लाख रुपये समेट लिए। इसके बाद अन्य कीमती सामान भरने लगे। खटपट होने पर दुकानदार की मां जाग गई, वह शोर मचाने लगीं। इससे चोर सामान छोड़ केवल नकदी लेकर भाग निकले। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक आरोपी कहीं दूर निकल गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी।
उधर, चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। कोतवाल शशि कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।