फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

पहले दिन 104 किशोरों ने लगवाया टीका

Tue, 04 Jan 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका लगाने के अभियान के पहले दिन सोमवार को जिले के छह केंद्रों पर 104 किशोरों को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में सबसे अधिक 78 किशोरों ने टीका लगवाया। जिला अस्पताल में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएम खैर ने फीता काटकर टीकाकरण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएम खैर ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल के साथ जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शुरू हो चुका है। इन्हें को-वैक्सीनलगाई जा रही है, दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी। सभी अभिभावक अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। साथ ही उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वह छात्र- छात्राओं एवं उनके माता-पिता को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने बताया कि टीकाकरण के दौरान बच्चे काफी प्रोत्साहित दिखे। इस मौके पर सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर मनोज कुमार लाल, जयंत कुमार, आरआई ओंकार प्रकाश, फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किशोर
शहर के सुभाष नगर निवासी सार्थक यादव ने बताया कि अभी तक टीका के बारे सुना था। मन में हल्का डर भी था, लेकिन टीका लगने के बाद तो कुछ पता ही नहीं चला। हम लोग भी अब सुरक्षित हो गए।

नयापुरा नैकाना निवासी सौम्य ने बताया कि पहले घर वाले कहते थे कि कोरोना है बाहर न जाना। अब हमने भी टीका करवा लिया है। सभी किशोरों को टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed