फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

धवर्रा गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने की जांच

Tue, 04 Jan 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
mahoba news
अजनर (महोबा)। धवर्रा गांव के खेतों में तेंदुुआ दिखने की सूचना पर वन अधिकारी व टीम ने जांच की। इसी बीच सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में एक जानवर खेत के बीच खड़ा दिख रहा है। हालांकि टीम ने तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

धवर्रा गांव में तीन दिन पहले तेंदुआ दिखने की अफवाह उड़ी थी। वन विभाग की टीम की जांच में कोई नतीजा नहीं निकला था। सोमवार सुबह फिर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। धवर्रा गांव के प्रधान रविंद्र खरे ने गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन रेंजाधिकारी सीबी सिंह, वन दरोगा अजहरूद्दीन, अशोक कुमार, बीट प्रभारी भोला तिवारी व रामखिलावन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई लेकिन किसी ने भी तेंदुआ दिखने की पुष्टि नहीं की। वन रेंजाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पुराना लग रहा है और धवर्रा गांव में इस तरह का कोई खेत नहीं मिला। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार का जानवर दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed