{"_id":"615613148ebc3e6250237c8c","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp655515789","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में सजावटी पौधे लगाकर विकसित करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में सजावटी पौधे लगाकर विकसित करें: डीएम
विज्ञापन
मदन सागर तालाब का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पार्क में सजावटी पौधे लगाएं। यह बात जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मदन सागर तट किनारे स्थित नेहरू पार्क का निरीक्षण करने के दौरान कही। उन्होंने कीरत सागर तट पर निर्माणाधीन आरओ प्लांट तथा शहर के मुख्य बाजार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मदन सागर तट किनारे स्थित नेहरू पार्क के निरीक्षण के दौरान नगरपालिका महोबा प्रभारी को निर्देश दिए कि पार्क को अच्छी तरह से विकसित किया जाए ताकि सुबह-शाम लोग यहां आकर समय व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि पार्क की बेहतर साफ-सफाई की जाए और पार्क में सुंदर व सजावटी पौधों का रोपण कराया जाए। यह भी कहा कि मदन सागर तट की ओर गेट निर्माण किया जाय और उस जगह पर बोटिंग प्वाइंट भी बनाया जाए।
उन्होंने कीरत सागर तट पर निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय और आरओ प्लांट का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि तट बंध पर टूटे हुए पत्थरों को सही कराया जाए। आरओ प्लांट को 2 अक्तूबर तक संचालित कर दिया जाए। कार्यदायी को गुणवत्तापूर्वक कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कीरत सागर और मदन सागर महोबा के ऐतिहासिक स्थल हैं इनके तट बंधों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बाजार की मुख्य सड़क का भी निरीक्षण कर एसडीओ विद्युत को निर्देशित किया कि नगरपालिका के साथ मिलकर आल्हा चौक से बस स्टैंड के बीच में 6 विद्युत के जर्जर खंभों को बदला जाए। इसके लिए 2 लाख रुपये के बजट का भी प्रावधान किया गया है।