फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

जिले में एक और प्रवासी श्रमिक निकला कोरोना पॉजिटिव

Fri, 29 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। कोतवाली चरखारी के इमिलियाडांग गांव में एक और प्रवासी श्रमिक के कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर उसके घर और आसपास की गलियों को सैनिटाइज कराकर बैरिकेडिंग कराकर 400 मीटर तक का इलाका सील कर दिया। युवक को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बांदा भेज गया है।
विज्ञापन

इमिलियाडांग निवासी 28 वर्षीय युवक गाजियाबाद में मजदूरी करता था। 22 मई को विशेष ट्रेन से महोबा लौटा था। उसे शेल्टर हाउस एससीएसटी छात्रावास महोबा में ठहराया गया था। इसके बाद उसका नमूना जांच के लिए मेडिकल लैब भेजा गया था। पांच दिन बाद श्रमिक को शेल्टर हाउस से घर भेज दिया गया था। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सूचना पर एसडीएम चरखारी राकेश कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर श्रमिक के घर के साथ ही आसपास की गलियों को सैनिटाइज कराया। साथ ही पुलिस ने गांव को सील कर दिया।
विज्ञापन

श्रमिक को मेडिकल कॉलेज बांदा में आइसोलेटेड करा दिया गया। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुमन ने की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रमिक के पूरे परिवार को महोबा लाकर जांच कराई। फिर सभी को शेल्टर हाउस भेज दिया। जिले में अब तक 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इसमें से एक कोरोना पॉजिटिव बैंककर्मी की मौत हो चुकी है। तीन ठीक हो चुके हैं। आठ का बांदा में उपचार चल रहा है। मरीजों में 12 में से नौ प्रवासी श्रमिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed