{"_id":"5ed148d18ebc3e9065581e34","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5627156186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से दो खंभे गिरे, 100 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से दो खंभे गिरे, 100 गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन
महोबा। जिले में गुरुवार की रात को फिर आई आंधी ने तबाही मचा दी। 200 से ज्यादा बिजली के खंभे गिर जाने से 100 गांव अंधेरे में डूबे हैं। शहर में कीरत सागर से झलकारी बाई तक दोनों तरफ के 20 खंभे टूटने से आधे शहर में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लोग गर्मी में परेशान है। साथ ही पेयजल आपूर्ति भी बंद है। दूसरे दिन भी 100 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। जगह-जगह टूटे पड़े खंभों को ठीक करने में बिजली विभाग की टीम लगी रही। शुक्रवार को भी शाम चार तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
गुरुवार की रात आंधी के आने से भारी नुकसान हुआ। आंधी से पनवाड़ी ब्लॉक के बुड़ेरा, फदना, देवगनपुरा, बैंदो, हैवतपुरा खंगारन, स्योड़ी समेत एक दर्जन से ज्यादा खंभे टूट गए। इसी तरह विकासखंड जैतपुर के बुधौरा, मवइया, बसरिया, खिरिया, महुआबांध, इंद्रहटा, धवर्रा, खमा, पठारी, चमरुआ, ननवारा, भगारी, गंज, रावतपुरा, रजपुरा, गुंड, सलइया, कर्रा, नगारा, स्यावन, सीगौन, टिकरिया, जैलवारा समेत एक सैकड़ा से ज्यादा गांव के बिजली के खंभे टूट गए।
विकासखंड कबरई के कई गांव के एक दर्जन से ज्यादा खंभे टूट गए। महोबा शहर में 50 से ज्यादा खंभे टूटने से शुक्रवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आंधी आने से खंभों में चढ़कर काम कर रहे बिजली कर्मचारी उतरकर अपने-अपने घर चले गए। इससे महोबा के आधे शहर में 24 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई। ग्रामीणांचलों में भी खंभे बदलने और तार जोड़ने का काम तक शुरू नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह ने बिजली विभाग की टीमें लगा दी गई है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।