{"_id":"5ecff47e8ebc3e903a578f0c","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5625362151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखारी में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखारी में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव प्रवासी
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। चरखारी कस्बे में एक प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। यह चरखारी तहसील का पहला कोरोना पॉजिटिव मामला है। अब तक जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। एक कोरोना पॉजिटिव एसबीआई कर्मचारी की झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो चुकी है। दो स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत तीन लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। सात कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज बांदा में चल रहा है।
कोतवाली चरखारी के कुड़ार गांव का 35 वर्षीय युवक गुरुग्राम हरियाणा में मजदूरी करता था। उसका परिवार चरखारी शहर के मोहल्ला रायनपुर में एक किराए के मकान में रहता है। लॉकडाउन के चलते वह गुरुग्राम में फंस गया था। 23 मई को बस से महोबा भेजा गया था। वह महोबा आने के बाद चरखारी में अपने बच्चों के साथ रहने लगा। 25 मई को उसने जिला अस्पताल महोबा में आकर जांच कराई। उसका सैंपल लेकर झांसी भेजा गया।
बुधवार की रात को प्रवासी मजदूर की जांच कोरोना पॉजिटिव आई। डीएम अवधेश कुमार तिवारी और एसपी मणिलाल पाटीदार ने मौके पर पहुंचे और उसके मकान व गली को सैनिटाइज कराया। साथ ही 400 मीटर का इलाका बैरिकेडिंग करके सील कराया। साथ ही पुलिस कर्मियों तैनात कर कोरोना पॉजिटिव मरीज की पत्नी और बच्चों की जिला अस्पताल में जांच कराई। सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया है।