फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

बाइक और बैलगाड़ी की भिड़ंत, बाइक चालक की मौत

Thu, 28 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बाइक चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए भेजा है। जबकि बाइक चालक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात ग्राम महोबकंठ निवासी बाइक से अपनी रिश्तेदारी में थाना श्रीनगर के ग्राम बिलखी जा रहा था। ग्राम ननौरा के पास सामने से आ रही बैलगाड़ी से तेज रफ्तार बाइक चालक भिड़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। मरने वाले का नाम पुलिस मालूम करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना हरपालपुर-नौगांव के बीच ग्राम सौरा के पास घटी। स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से मऊरानीपुर निवासी मुन्ना नौगांव की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर और स्विफ्ट डिजायर की सौरा पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने भिड़त हो गई। इससे थाना महोबकंठ के ग्राम सौरा निवासी परमलाल कुशवाहा समेत दो लोग घायल हो गए जबकि गाड़ी चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। तीनों घायलों को यूपी 112 से मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और कार क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed