{"_id":"5eb18f058ebc3e90ad290058","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5586381123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से खरीद ठप, खुले आसमान के नीचे पड़ा किसानों का गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से खरीद ठप, खुले आसमान के नीचे पड़ा किसानों का गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कस्बा कुलपहाड़ के विपणन खरीद केंद्र में चार दिन से गेहूं की खरीद ठप है। किसान केंद्र के बाहर खरीद के इंतजार में बैठे हैं। किसानों का आरोप है कि गोदाम प्रभारी टोकन के आधार पर खरीद न करके सुविधा शुल्क देने वालों का माल पहले खरीद रहे हैं। इससे उनका गेंहू खुले आसमान के नीचे पड़ा है।
समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले के 49 केंद्रों में गेहूं खरीद का काम चल रहा है। इस बार टोकन सिस्टम के माध्यम से खरीद कराई जा रही है। विपणन खरीद केंद्र कुलपहाड़ में चार दिन से किसानों का माल नहीं खरीदा गया। इससे किसानों की भीड़ एकत्र हो रही है। किसान गनेश प्रसाद, रामश्री, हरीदास, मैयादीन आदि का कहना है कि वह 24, 25 व 26 तारीख से टोकन लेकर नंबर लगाए हैं, लेकिन उनका गेहूं नहीं तौला जा रहा है। जो किसान बाद में आ रहे हैं, उनका माल तौल लिया जाता है।
किसानों ने बताया कि चार दिन से खरीद बंद हैं। इसकी वजह से वह लोग परेशान हैं। किसानों का यह भी आरोप है कि गोदाम प्रभारी 60 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। जो किसान दे देता है, उनका माल जल्दी तौल लिया जाता है। उधर, डिप्टी आरएमओ रामकृष्ण पांडेय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।