फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

जिला अस्पताल में दो शिशुओं की मौत

Fri, 27 Mar 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती दो नवजातों की शुक्रवार को मौत हो गई। चिकित्सक ने नवजातों के कम दिन व कम वजन के होने की बात कही। घटनाओं से परिजन गमगीन हो गए। दोनों मृत नवजात शिशुओं को अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन से उनके घरों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के ग्राम नैपुरा निवासी श्रीदेवी पत्नी जगदेव ने दो दिन पहले जिला अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया था। जन्म के बाद ही नवजात बच्ची की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने बाहर ले जाने की सलाह दी लेकिन परिजन अस्पताल में ही इलाज कराते रहे, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा निवासी द्रोपदी पत्नी पुष्पेंद्र ने 10 दिन पहले नवजात शिशु को जन्म दिया था। महिला के कम दिन का शिशु पैदा हुआ, जिसका वजन महज 800 ग्राम था। जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के सीएमएस व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि शिशुओं के कम दिन व कम वजन के होने के चलते मौत हुई है। उनके परिजनों को हालत गंभीर होने पर बाहर ले जाने की सलाह देते हुए एंबुलेंस भी मुहैया कराई गई लेकिन परिजन बाहर नहीं ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed