{"_id":"62fbe731f62fc84d6134f8b3","slug":"mahoba-nepal-s-thapa-won-three-consecutive-wrestling-mahoba-news-knp7130753109","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: नेपाल के थापा ने लगातार तीन कुश्ती जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: नेपाल के थापा ने लगातार तीन कुश्ती जीती
विज्ञापन
दंगल में दावपेच दिखाते पहलवान।
- फोटो : MAHOBA
खरेला (महोबा)। खरेला महोत्सव के दंगल में दूसरे दिन नेपाल के थापा पहलवान छाए रहे। उन्होंने सहारनपुर के कालू, हरियाणा के शमशेर और अयोध्या के बाबा पहलवान को चित किया।
दंगल का शुभारंभ हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती हरिद्वार के मंशा और हरियाणा के छोटू पहलवान के बीच हुई। इसमें मंशा जीते। पंजाब के परवेज ने राजस्थान के सोनू और पंजाब के मौसम अली ने मुजफ्फरपुर (बिहार) के टाइगर पहलवान को हराया। इसके 12 कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। आयोजक ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह ने विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
हमीरपुर विधायक मनोज प्रजापति, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, हमीरपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, शशांक गुप्ता, अमित शर्मा, शिवम सिंह, पंकज तिवारी, प्राण सिंह यादव आदि मौजूद रहे।