फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Naked body found in elderly woman's house, hospitalized in critical condition, police engaged in investigation

महोबा में दरिंदगी: महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, नाजुक अंग में मिर्च पाउडर डालने का आरोप

Sun, 25 Jul 2021 04:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 25 Jul 2021 04:53 PM IST
सार

सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला के हाथ-पैर व गले में रस्सी बंधी थी। कपड़े दूर पड़े थे। सांसें चलती मिलने पर पुलिस ने महिला को तत्काल महिला जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
Mahoba: Naked body found in elderly woman's house, hospitalized in critical condition, police engaged in investigation
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कस्बा कबरई के एक मोहल्ले में अनुसूचित जाति की 58 वर्षीय महिला को एक युवक ने अगवाकर और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके नाजुक अंग में मिर्च पाउडर डालकर फरार हो गया। रविवार की सुबह घर से 200 मीटर की दूरी पर झोपड़ी में हाथ-पैर बंधी अचेत मिली महिला को देखकर सभासद ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


अपर एसपी व सीओ ने मौके पर पहुंच जांच की और उसे जिला महिला अस्पताल भेजा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक भारत कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वार्ड सभासद रवि कुमार ने यूपी 112 व थाना पुलिस को सूचना दी कि एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला के हाथ-पैर व गले में रस्सी बंधी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े दूर पड़े थे। सांसें चलती मिलने पर पुलिस ने महिला को तत्काल महिला जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर अपर एसपी आरके गौतम, सीओ रामप्रवेश राय घटनास्थल पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों व पड़ोसियों से जानकारी ली।

महिला की नातिन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले भारत से कॉलोनी खाली करने को लेकर चार दिन पहले विवाद व मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने महिला जिला अस्पताल पहुंचकर महिला का हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली।

पूछताछ में महिला ने बताया कि भारत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया। बाद में नाजुक अंग में मिर्च पाउडर डाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भारत कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने, धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कस्बा कबरई में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। महिला घायलावस्था में मिली। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भारत व उसके मामा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed