{"_id":"618ac1ca46aea7288b1fe481","slug":"mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp663019328","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर में घुसकर उपद्रव व फायरिंग में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के घर में घुसकर उपद्रव व फायरिंग में चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के पुपवारा गांव में चार दिन पहले दिवारी नृत्य के दौरान हुए विवाद में ग्राम प्रधान के घर में घुसकर उपद्रव व हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम पंचायत पुपवारा के प्रधान श्यामकरन कुशवाहा के दरवाजे पर पांच नवंबर की रात दिवारी नृत्य का आयोजन चल रहा था। कुछ लोगों का विवाद हो गया। प्रधान व ग्रामीणों ने हंगामा कर रहे एक युवक को भगा दिया था।
कुछ देर बाद दबंग ने तीन अन्य साथियों के साथ प्रधान के घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे और हवाई फायरिंग की थी। प्रधान की तहरीर पर मर्दन सिंह उसके भाई प्रदीप कुमार सिंह व अजय सिंह निवासीगण रिहुनिया और छुट्टन निवासी बैहारी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल शशिकुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)