{"_id":"61881439ee3069073f78bc01","slug":"mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp662619813","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 18 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 18 लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 18 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
बांदा निवासी सुधीर त्रिपाठी (40) पत्नी साक्षी (37) के साथ किसी कार्य से बाइक से महोबा आए थे। शनिवार की रात घर लौटते समय कबरई के समीप एकाएक आए अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से दंपती घायल हो गए। वहीं प्रकाश बम्हौरी निवासी शिवपाल (40) रविवार की सुबह पैदल गांव जा रहा था। लवकुश नगर गांव के समीप ई-रिक्शे की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी तरह खिरियाकला निवासी ऊषादेवी (38), चंद्रपुरा निवासी जानवी (03), शाहपहाड़ी निवासी बालकुमारी (15), बनियातला निवासी गुड़िया (35), चौसियापुरा निवासी साहिल (24), प्रेमनगर निवासी रिंकी (16), नथूपुरा निवासी बाबूलाल (35), बसौरा निवासी कल्लू (19), बजरंग चौक निवासी बउवा (22), कबरई निवासी कुलदीप (05), भटीपुरा निवासी निर्दोष (19), जैतपुर निवासी कालिया (55), मकरबई निवासी चंद्रप्रकाश (35), श्रीनगर निवासी नरेंद्र (15) व डहर्रा निवासी दशरथ (35) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए।