{"_id":"61ba3892cd2f24437821562e","slug":"mahoba-mahoba-news-knp6697544110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजनर प्रीमियर टूर्नामेंट में यदुवंशी व वन विभाग क्लब ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनर प्रीमियर टूर्नामेंट में यदुवंशी व वन विभाग क्लब ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। कस्बे में चल रहे अजनर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में यदुवंशी क्लब विजेता रहा। वहीं दूसरे मैच में वन विभाग क्लब विजयी बनी। विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। मैच देखने के लिए आसपास के गांवों के खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी रही।
पहला क्रिकेट टूर्नामेंट यदुवंशी क्लब व मरई माता क्लब के बीच खेला गया। यदुवंशी क्लब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मरई माता क्लब ने निर्धारित 12 ओवरों में आठ विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब में उतरे यदुवंशी क्लब ने आठ ओवर में चार विकेट खोकर 111 रन बनाए। जिससे यदुवंशी क्लब ने छह विकेट से मैच जीत लिया। सर्वाधिक 34 रन बनाने पर डॉ. वीके राजपूत मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरा क्रिकेट टूर्नामेंट दीपक ट्रेडर्स क्लब व वन विभाग क्लब के बीच खेला गया।
दीपक ट्रेडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वन विभाग की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों मे चार विकेट खोकर 90 रन बनाए। जवाब में उतरी दीपक ट्रेडर्स क्लब दस ओवर में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिससे वन विभाग क्लब ने यह मुकाबला 30 रनों से मैच जीत लिया। मैच दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित के लिए ग्रामीण तालियां बजाते दिखे। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।