{"_id":"6158a3248ebc3e09c641de3c","slug":"mahoba-inspaction-mahoba-news-mahoba-news-knp655916019","type":"story","status":"publish","title_hn":"धवारी गांव पहुंच केंद्रीय टीम ने देखी विकास की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धवारी गांव पहुंच केंद्रीय टीम ने देखी विकास की हकीकत
विज्ञापन
वृद्ध से जानकारी लेते केंद्रीय टीम के अधिकारी।
- फोटो : MAHOBA
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के धवारी गांव में केंद्रीय टीम ने विकास विभाग की मौजूदगी में कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत देखी। आवास योजना, मनरेगा से मजदूरी करने वाले श्रमिकों के साथ-साथ पेंशन के लाभार्थियों से भी बातचीत कर जानकारी ली।
धवारी गांव पहुंचे नेशनल मॉनिटरिंग टीम प्रभारी आरपी हर्ष ने बीडीओ प्रशांत यादव, ट्रेनी बीडीओ सौम्या आलोक की मौजूदगी में केंद्र की विकास योजना को परखा। गांव में तीन वर्षों में बने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभार्थियों के आवास देखे। वर्ष 2017 का एक आवास अधूरा पाया गया। मनरेगा योजना से कराए गए पिछले वित्तीय वर्ष तक के कार्य में पंचायत भवन का भौतिक सत्यापन किया। टीम ने आधुनिक सुविधा से सुसज्जित भवन के निर्माण को सराहा।
मनरेगा से मजदूरी पाने वाले पांच जॉबकार्ड धारक श्रमिकों से जानकारी ली। गांव में 80 लोगों को मिल रही पेंशन की जानकारी लेकर लाभार्थियों से पूछताछ की। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत कमलेश अनुरागी, प्रधान प्रतिनिधि रोहित चौबे, ग्राम पंचायत सचिव छत्रपाल राजपूत, सचिव आदित्य कुमार सिंह, रोजगार सहायक नवल किशोर आदि मौजूद रहे।