फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Indian culture is unique in the world - Sriprakash

महोबा : भारतीय संस्कृति विश्व में अद्वितीय- श्रीप्रकाश

Wed, 28 Sep 2022 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Indian culture is unique in the world - Sriprakash
महोबा। शहर के ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सभागार में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्मकुमारी सुधा ने कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। भले ही कोई धन और साधनों से संपन्न है लेकिन चरित्र रूपी धन उसके पास नहीं है। न व्यापार में सदाचार है और न राजनीति में कोई सिद्धांत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ राजयोगी श्रीप्रकाश ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में अद्वितीय है। विदेशी सभ्यता की नकल में युवा अपनी संस्कृति को भूलकर बुराइयों के मार्ग पर चल रहे हैं। युवाओं को सद्मार्ग पर चलना होगा, तभी एक बार फिर देश विश्वगुरु बन सकेगा। मानव को अपने उद्देश्यों को लेकर सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी जयंती ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के तहत देश में समाज के सभी वर्गों में आध्यात्मिक एवं नैतिक जागृति लाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर साहित्य के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed