{"_id":"614f19948ebc3e0a28379966","slug":"mahoba-hangaama-eduaction-mahoba-news-knp65429455","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम फाइनल में 80 फीसदी परीक्षार्थी फेल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम फाइनल में 80 फीसदी परीक्षार्थी फेल, हंगामा
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों के बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के अंकपत्र में दो विषयों में एक समान अंक देकर फेल किए जाने पर छात्र-छात्राएं भड़क गए हैं। 80 फीसदी परीक्षार्थियों के फेल होने से नाराज छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंच हंगामा किया और विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित ज्ञापन जिला बचत अधिकारी को सौंपा।
जिले के महाविद्यालयों के बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र अब्दुल हसनैन, समीर राइन, संजय पाल, अजय साहू, राजेंद्र, शशांक, रोहित, संकल्प आदि ने जिला बचत अधिकारी सीएल साहू को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 23 सितंबर को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बीकॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। जिसमें लगभग 80 प्रतिशत छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं।
बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा ओएमआर के माध्यम से पहली बार परीक्षाओं को आयोजित कराया गया था। जिससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा प्रणाली को समझने और नए पैटर्न में परीक्षा की तैयारी करने का समय पिछले वर्षों की तरह नहीं दिया गया। जिन विषयों की परीक्षा नहीं कराई गई, उनमें भी छात्र-छात्राओं को फेल किया गया। जिसका कोई आधार नहीं है। ऐसे सभी विषयों में छात्र-छात्राओं को पास किया जाए।