{"_id":"64c55edb52e4689cca025d54","slug":"mahoba-got-second-place-in-the-state-in-nipun-bharat-program-mahoba-news-c-12-1-knp1069-349181-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पेज दो निपुण भारत कार्यक्रम में महोबा का प्रदेश में मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पेज दो निपुण भारत कार्यक्रम में महोबा का प्रदेश में मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। निपुण भारत कार्यक्रम के क्रियान्वयन में महोबा जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों को बधाई दी है।
निपुण भारत कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल में बनाए रखने पर जोर देने के साथ ही शिक्षक क्षमता निर्माण, उच्च गुणवत्ता, विविध छात्र, शिक्षक संसाधन व पाश्य सामग्री का विकास किया जा रहा है। शासन की ओर से निपुण भारत कार्यक्रम की रैंक सूची में भदोही को पहला स्थान मिला है। वहीं, महोबा ने प्रदेश में दूसरा व बुंदेलखंड में पहला स्थान हासिल किया है। सूची में बांदा को 12वां व हमीरपुर को 29वां स्थान हासिल हुआ। वहीं, चित्रकूट टॉप-30 की सूची में स्थान बनाने में नाकाम रहा।
बीएसए अजय कुमार मिश्रा ने कहा है कि शिक्षा विभाग के सामूहिक प्रयास से महोबा जिले को यह सफलता मिली है। इसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं।
ये है निपुण भारत कार्यक्रम : नई शिक्षा नीति -2020 के क्रियान्वयन के लिए पांच जुलाई 2021 को देश के शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने निपुण भारत कार्यक्रम की शुरुआत की थी। निपुण अर्थ संख्यात्मक ज्ञान के साथ, पठन में निपुणता के लिए राष्ट्रीय पहल है। ये केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का उद्देश्य तीन से नौ वर्ष के बच्चों की सीखने की आवश्यकताओं को पूरा करना है।
विज्ञापन