फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,garmee,taj hui

गर्मी का कहर , पारा 45 डिग्री पार

Sat, 30 Apr 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
mahoba,garmee,taj hui
स्कूल से छुट्टी के बाद धूप से बचाव करते बच्चे। - फोटो : MAHOBA
महोबा। बुंदेलखंड में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गर्मी के बढ़ते कहर से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान और बढ़ सकता है। बुंदेलखंड पथरीला इलाका है। यहां पहाड़ होने के कारण गर्मी का असर भी ज्यादा ही होता है। दिन में जहां गर्मी अधिक रहती है वहीं रात में भी तापमान कम नहीं हो रहा है। बढ़ती गर्मी और ऊपर से बेतहाशा होती बिजली की कटौती ने लोगों का जीना ही मुहाल कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती ने गर्मी के प्रभाव को दोगुना कर दिया है। दिन में बार-बार बिजली जाने से कूलर, पंखे, एसी सब बंद हो जाते हैं।
केवीके बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक मुकेश चंद का कहना है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। जब तापमान 40 के ऊपर चला जाता है तो उसे हम लू कहते हैं। इस समय लू चल रही है।
विज्ञापन

केवीके वैज्ञा निक ने बताया कि किसानों को गर्मी की लहर बचाव हेतु सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे के बीच खेतों पर कोई कार्य न करें। खडी़ फसलों में हल्की सिंचाई 7 -8 दिन के अन्तराल पर शाम के समय करें। पशुओं को सुबह - शाम नहलायें तथा 3-4 बार ताजा ठंडा पानी पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed