{"_id":"631b85a56ec1fe7acb7fd33b","slug":"mahoba-gajanan-departs-with-morya-s-cheers-mahoba-news-knp717275382","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : मोरया के जयकारों के साथ विदा हुए गजानन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : मोरया के जयकारों के साथ विदा हुए गजानन
विज्ञापन
कीरत सागर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नाव से ले जाते भक्त।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/कुलपहाड़। दस दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का गणेश जी की मूर्तियों के विसर्जन के साथ समापन हो गया। ढोल, नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ गीत पर थिरकते चल रहे थे। विसर्जन यात्राओं में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया।
शहर में सुभाष चौकी, तमराई बाजार व चरखारी बाईपास मार्ग पर चतुर्थी को पंडालों में गणेश जी की मूर्तियों की स्थापना की गई थी। लोगों ने घरों में स्थापना की थी। शुक्रवार से पंचक लगने के कारण गुरुवार को देर शाम तक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान राहगीरों को प्रसाद बांटा गया। शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर में पूजा अर्चना के बाद प्रतिमाओं को नाव से ले जाकर विसर्जन किया गया।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार धनुषधारी मंदिर व रामलीला मैदान में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन बड़े तालाब में किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोर्स तैनात रहा। विसर्जन यात्रा में एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी निर्दोष राजपूत भी शामिल रहे। खरेला संवाद के अनुसार ऋंगी ऋषि सरोवर में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

खरेला में घर पर स्थापित प्रतिमा का विसर्जन करनें जातीं महिलाएं व बच्चें।- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन