{"_id":"626c36703b6cbb152b077d4c","slug":"mahoba-electric-problam-mahoba-news-knp6940504195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने से हाहाकार, ग्रामीणों को मिल रही महज दस घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने से हाहाकार, ग्रामीणों को मिल रही महज दस घंटे बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी व ब्लाक के 130 गांवों में 24 घण्टे में मात्र 8-10 घण्टे ही बिजली मिल रही है। वह भी कब आई और कब गई पता ही नही चलता। अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान है। उमस भरी गर्मी समूचे बुंदेलखंड में 45 डिग्री तापमान पहुंच गया है। सहालग में शादी, विवाह में लोग पानी के लिए तरस रहे है ।
बिजली की बदहाली से बाजार में दुकानदार परेशान है, इलेक्ट्रॉनिक, बेल्डिंग, फोटो कॉपी,धुलाई सेंटर, जनसेवा केंद्र में पहुंच रहे ग्राहक परेशान हैं। पनवाड़ी ब्लाक में चार सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित लगाए गए थे। निसवारा, कनकुआ, जखा, निसवारा में 133 केबी सब स्टेशन भी हैं। ग्रामीण ठाकुरदास, मनीष, अजय अग्निहोत्री, राजेश, संजय,धुर्व,शैलेन्द्र, ने कहा के स्थानीय लोगो को बिजली न देकर दूसरे जिलों को दी जा रही है। सरकार से मांग की है कि जो उत्पादन हो रहा पहले स्थानीय लोगों को दिया जाए।
--
-श्योडी निवासी आशाराम ने बताया कि गांव में स्थिति बहुत खराब है। करीब 8 घण्टे ही मिल रही है। बिजली न आने से पानी की और गर्मी से बेहाल हैं। खेतों में लौकी, कद्दू,लगाए थे पानी न मिलने से सूखने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
- पनवाड़ी निवासी राजा अग्निहोत्री ने बताया कि बिजली की कटौती से रात्रि में घरों में अंधेरा हो जाता है। मिट्टी का तेल भी सरकार ने बंद कर दिया गया है जिससे उजाले का भी संकट है।
कबरई(महोबा)। अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सदर विधायक को ज्ञापन देकर बिजली सप्लाई की मांग की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा कि इस समय अत्यधिक गर्मी पड़ने व बिजली विभाग द्वारा बिना किसी निश्चित समय के विद्युत कटौती करने से कस्बे वासी बेहद परेशान हैं। ज्ञापन में बताया कि दिन में तो कटौती की जा रही है लेकिन रात्रि के समय भी कई कई घंटे बिजली गुल रहने से कस्बे वासियो को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे वासियों की समस्या को लेकर सदर विधायक राकेश गोश्वामी ने शीघ्र ही बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने की बात कही है।ज्ञापन देने में व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता,महामंत्री विजय गुप्ता,युवा अध्यक्ष राहुल गुप्ता,प्रदेश मंत्री बनवारीलाल गुप्ता,उमेश वर्मा,दिनेश गुप्ता आदि लोग रहे। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता वी.के पांडेय ने बताया कि कोयला की कमी के कारण ऊपर से ही कम बिजली मिल पा रही है।
शासन के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण में 18 घंटे बिजली दी जा रही है। जहां फाल्ट या अन्य समस्याएं हैं उनको दूर किया जा रहा है। जिले से अन्य जनपद को बिजली नहीं दी जा रही है।
आरएस गौतम, अधीक्षण अभियंता , विद्युत