{"_id":"60a6c85f8ebc3e14c8183c86","slug":"mahoba-dispute-between-two-brothers-over-the-entry-of-animals-into-the-field-axe-killed-on-elder-brother-s-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: खेत में जानवर घुसने पर दोनों भाइयों में हुआ विवाद, बड़े भाई के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: खेत में जानवर घुसने पर दोनों भाइयों में हुआ विवाद, बड़े भाई के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, मौत
Fri, 21 May 2021 10:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 May 2021 10:27 AM IST
सार
खेत में जानवर घुसने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी
विस्तार
महोबा कोतवाली क्षेत्र के करहराकला गांव में खेत में जानवर घुसने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
करहराकला गांव निवासी खेमचंद्र के तीनों पुत्र अलग-अलग रहकर अपने-अपने हिस्से की जमीन पर खेती-किसानी करते थे। बुधवार को खेत में जानवर घुसने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। जानवर घुसने पर बड़े भाई मत्ती (45) ने विरोध किया तो छोटा भाई बंदी आगबबूला हो गया।
कहासुनी होने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। बंदी ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे मत्ती लहूलुहान होकर गिर गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि दो भाइयों में मारपीट के मामले में बंदी के खिलाफ बुधवार को ही एनसीआर दर्ज की गई थी। बड़े भाई की मौत होने पर मामला गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया गया है।