फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Dead body of unhappy teenager found hanging due to parental dispute

महोबा: माता-पिता के विवाद से दुखी किशोरी का शव लटका मिला, चेहरे पर मिले चोटों के निशान

Mon, 17 May 2021 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 May 2021 09:50 PM IST
सार

किशोरी के चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने माता-पिता के अलग-अलग रहने पर आत्महत्या करने का कारण बताया है।

विज्ञापन
Mahoba: Dead body of unhappy teenager found hanging due to parental dispute
किशोरी ने लगाई फांसी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा के खन्ना थाना के अटघार गांव में एक किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान होने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि किशोरी के माता-पिता आपसी विवाद के कारण अलग-अलग रहते हैं, इससे दुखी होकर किशोरी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक अटघार गांव निवासी रामकिशोर का पत्नी आशा से विवाद चल रहा है। जिससे वह मायके में रहती है। रामकिशोर अपनी एक पुत्री व दो पुत्रों के साथ अपने घर में रहता है।
विज्ञापन


रविवार की शाम पिता किसी कार्य से बाहर चला गया। दोनों भाई गांव में खेलने निकल गए। देर शाम पिता के घर लौटने पर पुत्री अंजू (15) का शव टिनशेड में लगे एंगल से रस्सी पर लटकता मिला। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने बताया कि पुत्री के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष खन्ना शिवआसरे का कहना है कि माता-पिता के अलग-अलग रहने से किशोरी दुखी रहती थी, जिससे उसने आत्महत्या की है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed