फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: dead body of newborn found in Urmil river, stirred up

महोबा ः उर्मिल नदी में उतराता मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

Mon, 21 Sep 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: dead body of newborn found in Urmil river, stirred up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा से निकली उर्मिल नदी में कलयुगी मां नवजात शिशु को फेंक गई। सोमवार की सुबह नवजात शिशु का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूपी-एमपी की सीमा से निकली उर्मिल नदी किनारे सोमवार की सुबह लोग घूमने गए तो नदी में एक नवजात शिशु का शव उतराता मिला। जिसे देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामला यूपी-एमपी की सीमा का होने के चलते दोनों थानों की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एमपी के गढ़ी मलहरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा रही कि कोई युवती लोकलाज के भय से बच्चे को जन्म देने के बाद नदी में फेंक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। नवजात शिशु की उम्र लगभग 9 माह बताई जा रही है। नवजात शिशु को फेेंके जाने की यह पहली घटना नही है। एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल के शौचालय की बाल्टी में पांच माह का भ्रूण बरामद हुआ था। भ्रूण कौन फेंक गया उसका पुलिस आज तक सुराग नही लगा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed